बच्चों के लिए
- दीर्घकालिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, एनीमिया, बौनापन और कुपोषण की दरें गिरने लगती हैं
- विद्यालय में उपस्थिति बढ़ती है
- कक्षा में एकाग्रता और भागीदारी में सुधार होता है


सम्पूर्ण संसार में 40 करोड़ से अधिक बच्चे प्रतिदिन प्रात: भूखे पेट विद्यालय जाते हैं।
और लाखों लोग भोजन तो करते हैं, लेकिन फिर भी उनमें उचित वृद्धि, प्रतिरक्षा और एकाग्रता के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है। विद्यालय में भूखा आने वाला बच्चा सीख नहीं सकता है। उसका मन कहीं और होता है। उनकी क्षमता अभी भी सम्पूर्ण अभिव्यक्ति की प्रतीक्षा में है।
हम मानते हैं कि प्रत्येक बच्चे को दिन की शुरुआत पौष्टिक भोजन, एकाग्र मन और सीखने के उत्साह के साथ करने का अवसर मिलना चाहिए।

भारत के ग्रामों से लेकर दुनिया भर के समुदायों तक, हम एक ऐसे संसार का निर्माण कर रहे हैं, जहाँ कोई भी भूखा न रहे।
हम सुनिश्चित करते हैं कि दैनिक पोषण दिनचर्या बन जाए। विद्यालय में कक्षाओं के आरम्भ होने से पहले हम अन्नपूर्णा प्रातःकालीन पोषाहार कार्यक्रम के माध्यम से बढ़ते शरीर और मस्तिष्क को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
हम जरूरतमंद लोगों तक पौष्टिक भोजन सीधे पहुँचाते हैं। 60 से अधिक देशों में सक्रिय 'फ़ीड द वर्ल्ड' के माध्यम से हम बेघर व्यक्तियों, शरणार्थियों, संघर्षरत परिवारों, बुजुर्गों, हमारे कार्यक्रमों से परे विद्यार्थियों और युद्ध-प्रभावित आबादी तक पहुँचते हैं।
प्रतिदिन लाखों बच्चों का पोषण करने वाले विद्यालय के पोषाहार कार्यक्रमों से लेकर दुनिया भर में जरूरतमंद आबादी के लिए आपातकालीन खाद्य सहायता तक, हम उन लोगों तक गरिमापूर्ण, पौष्टिक भोजन पहुँचाते हैं, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
बच्चों को प्रति विद्यालयीन दिवस पोषाहार प्रदाय
2015 से अब तक प्रदान कुल पोषाहार
भारत भर में विद्यालयीन शिक्षा और शिशु देखभाल केंद्र
दुनिया भर में परोसे जाने वाले भोजन



हम बच्चों को वह पोषण प्रदान करते हैं जिसकी उन्हें कक्षा में ध्यान केंद्रित करने और आगे के अवसरों को भुनाने के लिए आवश्यकता होती है। वह भी पूर्णतया निःशुल्क।
हम दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भुखमरी का समाधान करते हैं : विद्यालय और कमजोर समुदाय। एक सिद्धांत : पोषण एक अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं।
साईश्योर पोषण विशेषज्ञों द्वारा विकसित और बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित पोषक तत्वयुक्त पोषण अनुपूरक है। यह केवल कैलोरी नहीं, बल्कि आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों के साथ कुपोषण को दूर करता है।
हम साईश्योर का उत्पादन अपनी ही फ़ैक्टरी में करते हैं, जिससे अनाज से लेकर आहार तक गुणवत्ता नियंत्रण, नैतिक मानकों के अनुरूप सामग्री की प्राप्ति और सतत् संचालन सुनिश्चित होता है।
हम 1,500 से अधिक बाजरा किसानों के साथ साझेदारी करते हैं, जिन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर भुगतान किया जाता है। इससे ग्रामीण आय बढ़ती है और स्थायी, जलवायु-लचीली आपूर्ति श्रृंखलाएँ बनती हैं।
प्रत्येक सुबह, कक्षाओं के प्रारम्भ होने से पहले, बच्चों को मिलता है– साईश्योर, ऊर्जा, एकाग्रता और विकास में सहायक, पोषक तत्वों से भरपूर पेय।
साईश्योर क्या है?
यह कार्यक्रम सरकारों, सीएसआर भागीदारों और स्वयंसेवकों के साथ साझेदारी में कार्य करता है ताकि सबसे दूरस्थ समुदायों तक भी पहुँचा जा सके।

भूख केवल विद्यालयीन बच्चों को ही प्रभावित नहीं करती। यह बेघर व्यक्ति को छूती है जो सड़कों पर सोता है, संघर्ष से भाग रहे शरणार्थी परिवार को, अकेले रह रहे बुजुर्गों को, वह परिवार जो किराए और भोजन के बीच चयन करता है, युद्ध से तबाह हुए समुदायों को।
फ़ीड द वर्ल्ड के माध्यम से, 60 से अधिक देशों में सक्रिय, स्वयंसेवक और भागीदार समुदायों के लिए सबसे अधिक जरूरत वाले किसी भी रूप में पौष्टिक भोजन तैयार करते हैं और वितरित करते हैं :
यूक्रेन के तबाह गाँवों से लेकर ऑस्ट्रेलिया में शरणार्थी समुदायों तक, जापान में बेघर आश्रयों से लेकर सीरिया के युद्ध क्षेत्रों में परिवारों तक, जहाँ भी भूख होती है, करुणा उसका पीछा करती है।

जब दैनिक पोषण दिनचर्या बन जाता है, तो सब कुछ बदल जाता है :
जीवन रूपांतरित
.
फिर वह हमारे प्रातःकालीन पोषाहार कार्यक्रम का हिस्सा बन गई।
"जो पौष्टिक भोजन हमें मिलता है, उससे हमें ऊर्जा मिलती है।स्पूर्ति कहती है।""हम अपने शिक्षकों के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए अधिक सक्रिय और उत्सुक महसूस करते हैं।."

लाखों बच्चों को कक्षा में एकाग्र होकर सीखने में सहायक प्रातःकालीन पोषण से लेकर संकटग्रस्त समुदायों के लिए आपातकालीन खाद्य सहायता तक—जहाँ भी आवश्यकता सबसे अधिक होती है, हम वहाँ अपने वैश्विक परिवार के पोषण और कल्याण के लिए कार्य करते हैं। 60 से अधिक देशों में नि:शुल्क पोषण कार्यक्रम।

आपके सहयोग से एक विद्यार्थी प्रत्येक विद्यालय दिवस की शुरुआत पौष्टिक आहार, एकाग्र मन और सीखने की पूरी तैयारी के साथ कर सकता है। आपके सहयोग से व्यक्ति और परिवार पौष्टिक भोजन प्राप्त करते हैं, जो उन्हें प्रत्येक दिन नई ऊर्जा, शक्ति और आशा के साथ आगे बढ़ने का संबल प्रदान करता है।